फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Monitoring of cleaning system being done by rotating camera of 40 intersections

Noida News: 40 चौराहों के घूमने वाले कैमरे से हो रही सफाई व्यवस्था की निगरानी

Tue, 11 Apr 2023 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of cleaning system being done by rotating camera of 40 intersections
40 चौराहों के घूमने वाले कैमरे से हो रही सफाई व्यवस्था की निगरानी
विज्ञापन


- दो दिन पहले शुरू किया गया निगरानी का काम
- कूड़ा पड़े होने पर जन स्वास्थ्य विभाग को दी जा रही जानकारी


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लगाए गए कैमरों से अब सफाई व्यवस्था की भी निगरानी हो रही है। प्राधिकरण की ओर से 40 चौराहों और आसपास के क्षेत्रों में घूमने वाले कैमरों से कूड़े को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद संबंधित जन स्वास्थ्य विभाग को कूड़ा उठाने के लिए सूचित किया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की कवायद को देखते हुए कैमरों की मदद ली जा रही है। प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि कैमरों से जूम करके देखा जा रहा है कि कहीं आसपास कूड़ा तो नहीं पड़ा हुआ है।
---
अपराधियों को पकड़ने में भी मदद
इन कैमरों से अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की मदद भी की जा रही है। ट्रैफिक सेल के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में एक 25 हजार के इनामी को कैमरे की मदद से पकड़ा गया। पुलिस को एटीएम से पैसे की लूट, चेन लूट समेत लूट की कई वारदात में अपराधियों की पहचान करनी थी। उन्होंने प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल से मदद ली। ट्रैफिक सेल की ओर से कैमरे की मदद से अपराधी की पहचान कराई गई। इसके बाद उक्त अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैफिक सेल का कहना है कि 100 से भी ज्यादा मामलों में पुलिस की मदद की गई। इनमें से 10 से 12 मामले काफी बड़े थे और पुलिस की जांच चल रही थी। इसमें पुलिस को कामयाबी मिली।
विज्ञापन


---
सेफ सिटी परियोजना को चलाने के लिए सलाहकार एजेंसी करेगी मदद
शहर में सुरक्षा व्यवस्था के बाबत सेफ सिटी परियोजना पर काम चल रहा है। इसके अंतर्गत करीब 500 लोकेशन पर कैमरे लगेंगे, हालांकि इससे पहले इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सलाहकार एजेंसी की मदद ली जाएगी। इसके चयन के लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही एजेंसी का चयन होने के बाद रोडमैप तैयार होगा। इसमें लोकेशन का सर्वे करने के बाद कैमरों के बारे में भी निर्णय होगा कि किस प्रकार के कैमरे लगाए जाने हैं। इसके बाद इस पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
चार श्रेणी में काटे जा रहे चालान
ट्रैफिक सेल की ओर से बताया गया कि फिलहाल चार कैटेगरी में कैमरों से चालान काटे जा रहे हैं। इसमें सिग्नल तोड़ने, बिना हेल्मेट, बाइक पर तीन सवारी और ओवर स्पीड की श्रेणी शामिल है। इसमें अब तक करीब तीन लाख चालान काटे गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से इसकी संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed