फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Momos seller burnt due to leakage in cylinder in Greater Noida

Greater Noida: मोमोज फ्राई के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, दुकानदार के दोनों हाथ झुलसे; सामने आया वीडियो

Fri, 12 Sep 2025 06:10 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 12 Sep 2025 06:10 PM IST
सार

घटना के बाद मौके पर मौजूद सोसायटी निवासी की मदद से तुरंत अपनी कार से उसे न्यूमेड अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन
Momos seller burnt due to leakage in cylinder in Greater Noida
मोमोज की दुकान जहां हादसे का शिकार हुआ दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई मार्केट में गुरुवार शाम गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण लगी आग से एक विक्रेता मोमोज फ्राई करने के दौरान झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 

विज्ञापन

सोसायटी निवासी सत्य प्रकाश यादव ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे सोसायटी मार्केट में मोमोज की दुकान लगाने वाला 18 वर्षीय युवक सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद लगी आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। सिलेंडर के पास खड़ा दीपक बुरी तरह से झुलस गया। उसका गला और दोनों हाथ गंभीर रूप से जल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर मौजूद सोसायटी निवासी की मदद से तुरंत अपनी कार से उसे न्यूमेड अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सोसायटी परिसर में अवैध रूप से लगाई गई दुकानों में एलपीजी सिलेंडर का खुलेआम व्यावसायिक इस्तेमाल किया जाता है। इससे आए दिन खतरे की संभावना रहती है। 

विज्ञापन

कई बार इस समस्या की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन से मांग की है कि अवैध दुकानों और सिलेंडरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed