{"_id":"68ff6c8768ee32dc7c0a8f7b","slug":"molecular-diagnostic-services-to-be-launched-at-child-pgi-noida-news-c-1-gnd1002-3560184-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चाइल्ड पीजीआई में शुरू होगी आणविक नैदानिक सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चाइल्ड पीजीआई में शुरू होगी आणविक नैदानिक सेवाएं
विज्ञापन
-संक्रामक रोगों के डीएनए और आरएनए स्तर पर जांच कर उनकी सही पहचान में करती है मदद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चाइल्ड पीजीआई जल्द ही आणविक नैदानिक सेवाएं शुरू करने जा रहे हैं। आणविक निदान एक उन्नत तकनीक है जो संक्रामक रोगों की डीएनए और आरएनए स्तर पर जांच कर उनकी सही पहचान में मदद करती है। यह पारंपरिक परीक्षणों की तुलना में अधिक संवेदनशील, तेज और सटीक होती है।
सोमवार को संस्थान में स्पेन की हीमेटोलॉजिस्ट डॉ. मारिया सोटेलो अल्वा के दौरे के दौरान ये जानकारी दी गई। उन्होंने कैंसर रोगी देखभाल और कैंसर निदान में आणविक पैथोलॉजी की भूमिका पर अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह और ज्योत्सना डॉ मदान ने बताया कि जल्द ही संस्थान में आणविक नैदानिक सेवाएं शुरू करने जा रहे हैं। डॉ मारिया सोटेलो अल्वा स्पेन के बार्सिलोना में हॉस्पिटल इंस्टिट्यूट कैटाला डी ऑन्कोलोजिया में हीमेटोलॉजी विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। डॉक्टरों ने बताया कि ल्यूकेमिया, लिंफोमा और ठोस ट्यूमर, विशेषकर बाल चिकित्सा ठोस ट्यूमर के मामलों में आणविक पैथोलॉजी और आणविक अनुसंधान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सत्र में पैथोलॉजी विभाग, बाल चिकित्सा हीमेटो ऑन्कोलॉजी और बाल चिकित्सा विभाग के संकाय, चिकित्सकों और छात्रों ने भाग लिया।