फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mohalla bus trial begins, will run from April

Noida News: मोहल्ला बस का ट्रायल शुरू, अप्रैल से चलेगी

Tue, 05 Mar 2024 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Mohalla bus trial begins, will run from April
परिवहन मंत्री ने किया सफर, इंद्रप्रस्थ डिपो से विधानसभा तक मोहल्ला बस से गए
विज्ञापन

--------
09 मीटर की बसें मंगाईं, 23 सीटें होंगी
150 किमी चलेगी एक बार चार्ज करने पर





अमर उजाला ब्यूरो





नई दिल्ली।
राजधानी में मंगलवार को मोहल्ला बस सेवा का ट्रायल शुरू हो गया। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इंद्रप्रस्थ डिपो से दिल्ली विधानसभा तक मोहल्ला बस में सफर किया। उन्होंने कहा कि ट्रायल शुरू कर दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 25 बसें चलने लगेंगी। परिवहन विभाग बस का निरीक्षण कर रहा है। जांच की जा रही है कि यात्रियों को बस में आने व बाहर जाने में असुविधा न हो और यात्री को चोट लगे।




परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगों के साथ-साथ मोहल्ला बस का सरकार को भी बेसब्री से इंतजार है। दिल्ली सरकार ने पहली बार 9 मीटर की छोटी बसें ऑर्डर की हैं। ये ई-बसें हैं जिनमें 23 सीटें होंगी, जबकि बड़ी बसों में 35 सीटें होती हैं। हर बस की तरह मोहल्ला बस में भी एक सीट दिव्यांग के लिए आरक्षित होगी। बसों में सीसीटीवी के अलावा पैनिक बटन, जीपीएस व व्हीलचेयर के लिए ऑटोमैटिक स्लाइड की तकनीक भी मौजूद होगी। एक बार चार्ज होने पर मोहल्ला बस करीब 150 किलोमीटर तक चलेगी।
विज्ञापन






25 बसें पहली खेप में

परिवहन मंत्री ने बताया कि पहली खेप में 25 बसों को उतारा जाएगा। फिलहाल, परिवहन विभाग की ओर से मोहल्ला बसों को चलाने के लिए रूट की पहचान की जा रही है। इन बसों को छोटे इलाकों में चलाया जाएगा। ऐसे इलाके जहां बड़ी बसें नहीं जा सकती हैं, ताकि लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा सके। शुरुआत खासतौर से कच्ची कॉलोनियों, गांवों और द्वारका या रोहिणी जैसी सब सिटी से की जाने की योजना है। मोहल्ला बस का मकसद है कि लोगों को घर से ही सार्वजनिक परिवहन मिल जाए और नजदीकी मेट्रो स्टेशन, अस्पताल आवागमन में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीटीसी बसों की तरह किराया, महिलाओं के लिए फ्री

मोहल्ला बस का किराया बाकी डीटीसी बसों की तरह होगा और इसमें भी महिलाओं को मुफ्त सफर मिलेगा। साथ ही, मोहल्ला बसों में एक नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके तहत मशीन पर टैप करने पर ही यात्री को ऑनलाइन टिकट मिल जाएगी और उसे कंडक्टर से टिकट नहीं खरीदनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed