फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Modi's policy, Yogi's good governance... Uttar Pradesh has changed: Dr. Mahesh

मोदी की नीति, योगी का सुशासन ...बदल गया उत्तर प्रदेश: डा. महेश

Mon, 27 Dec 2021 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Modi's policy, Yogi's good governance... Uttar Pradesh has changed: Dr. Mahesh
जन विश्वास यात्रा में रथ पर सवार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अशोक कटारिया, सांसद डॉ महेश शर्मा,
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन का ही असर है कि उत्तर प्रदेश का रूप आज पूरी तरह से बदला हुआ है। चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और उद्योगों की दिशा में लगातार तरक्की अगर किसी ने की है तो वह उत्तर प्रदेश ही है।’यह कहना है नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा का। रविवार को वह सेक्टर-55 में जन विश्वास यात्रा के स्वागत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में ही भाजपा ने न केवल कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाया, बल्कि उन्हें सभी वर्ग व जाति के लोगों तक बिना भेदभाव पहुंचाया।
विज्ञापन

इससे पहले सांसद डा. महेश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी व अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, विधायक पंकज सिंह और गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने जन विश्वास यात्रा के नोएडा सेक्टर-55 स्थित होटल रेडीसन के पास पहुंचने पर स्वागत किया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, मंत्री सुरेश राणा और बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में जो विकास कार्य कराए हैं, उन्हीं के आधार पर सरकार अब जनता का विश्वास हासिल कर रही है। यात्रा शुरू होते ही माइक नोएडा विधायक पंकज सिंह ने संभाला। उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा में लोगों का जोश व उत्साह यह दर्शाता है कि प्रदेश में फिर से बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा के विभिन्न स्थानों पर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। सेक्टर-10 स्थित शिवानी फर्नीचर पर एनईए ने यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा हरोला सेक्टर-5, अट्टा पीर सेक्टर-27, सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन, छलेरा सेक्टर-37, स्टर्लिंग हाजीपुर, महर्षि नगर, सेक्टर-110 नंगला गांव और कुलेसरा पर यात्रा का हर मोर्चे और मंडल ने अलग-अलग तरीके से स्वागत किया। विश्वास यात्रा में युवा, किसान, महिलाओं समेत हर वर्ग ने भाग लिया। बड़ी संख्या में वाहन यात्रा में सम्मिलित रहे। जिसमें बाइक, कार, ट्रैक्टर आदि शामिल हुए। कुलेसरा से यह यात्रा हबीपुर, सूरजपुर, मलकपुर, जगत फार्म, कॉमर्शियल बेल्ट गोल चक्कर, परी चौक, कासना, बिलासपुर, दनकौर, रबुपूरा, जेवर, जहांगीरपुर में फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। यात्रा में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, यात्रा में जिला प्रभारी बसंत त्यागी, अशोक मोंगा, सुरेश राणा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, उमेश त्यागी, रवि यादव, प्रमोद बहल आदि मौजूद रहे।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत
नोएडा। सेक्टर 27 स्थित अट्टा मार्केट में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई के पदाधिकारियों व किसान नेता ओमवीर अवाना के नेतृत्व में लोगों ने भाजपा के जन विश्वास यात्रा का फूलों की बड़ी माला से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयरमैन राम अवतार सिंह, मनोज भाटी, संदीप चौहान, राधेश्याम गोयल, बृजमोहन राजपूत, पंडित केशव, मान सिंह चौहान व संजय बाली आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
जनविश्वास यात्रा में टूटे नियम, कई जगह लगा जाम
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। भाजपा की जनविश्वास यात्रा के दौरान टिकट की दौड़ में लगे भावी उम्मीदवारों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इसके चलते यात्रा में भीड़ रही और शहर व कस्बे यात्रा के स्वागत संबंधित बैनर-पोस्टर से पटे दिखाई दिए। वहीं यात्रा की वजह से चलते कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। यात्रा में कोविड दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया। नोएडा सेक्टर-55 से यात्रा के शुरू होने के साथ ही जाम की समस्या से भी लोगों को दो-चार होना पड़ा। हालांकि मौके पर स्थिति काबू पाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। यात्रा के साथ चल रहे डीजे वाहन में बजने वाले गानों पर लोग झूमते दिखे।

ग्रेटर नोएडा के मुुख्य चौराहे परी चौक पर लगभग दो घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान परी चौक व अन्य स्थानों पर जमकर आतिशबाजी कर एनजीटी के नियमों की अवहेलना की गई। वहीं रैली में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन दिखा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कटाक्ष भी किए गए। कासना में भीड़ में कुछ युवाओं ने गुर्जर एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। जनविश्वास यात्रा का सूरजपुर, जगतफार्म, परी चौक, अल्फा कॉमिशियल बेल्ट में स्वागत की तैयारियां को लेकर सारा दिन कार्यकर्ता जमे रहे। अल्फा कॉमिशियल बेल्ट गोलचक्कर के नजदीक ही मंच बनाकर सभा की व्यवस्था की गई थी। लोगों के आने के दौरान अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा किया हुआ था। देखते ही देखते गोलचक्कर पर जाम लग गया। जाम से निकलने में काफी समय लग रहा था। दोपहर करीब दो बजे यात्रा पहुंची। इस दौरान भीड़ के चलते जाम लगा रहा। यात्रा को आने पर कार्यकर्ताओं ने सरेआम आतिशबाजी की गई। इसके बाद कासना में यात्रा के पहुंचने पर वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने गुर्जर जिंदाबाद के नारे लगाए। जमकर नारे लगाए गये। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। लेकिन नारे लगाने वाले नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed