फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Modi-BJP cannot tolerate government of other parties: Bhagwant Mann

मोदी-भाजपा को अन्य दलों की सरकार बर्दाश्त नहीं : भगवंत मान

Sun, 11 Jun 2023 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
Modi-BJP cannot tolerate government of other parties: Bhagwant Mann
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रामलीला मैदान की रैली में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा को अन्य दलों की सरकार बर्दाश्त नहीं हो रही है। इस कारण राज्यों में वह विपक्षी दलों की तोड़ रहे हैं और सरकार तोड़नेे में सफल नहीं होने पर विपक्षी दलों की सरकारों को काम नहीं करने दे रहे हैं। इस तरह जनता के अधिकारों को छीना जा रहा है। भाजपा भारतीय जुगाड़ु पार्टी हो गई है।
विज्ञापन

मान ने कहा कि दिल्ली की दो करोड़ जनता ने वोट देकर आम आदमी पार्टी को जिताया और केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री को कार्य नहीं करनेे दिया जा रहा है। इसके अलावा अधिकारियों को आदेश देने से रोका जा रहा है और भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने दी जा रही। इस तरह सरकार कैसे चलाई जा सकती है। हजारों क्रांतिकारियों ने कुर्बानियां देकर देश को आजाद कराया था। इस कारण यह देश किसी की जागीर नहीं है, लेकिन भाजपा के लोग खुद को मालिक समझने लने हैं। इन्हें लगता है कि हम ही देश पर राज करेंगे। ये वर्ष 2024 में जीत गए तो ये संविधान ही बदल देंगे। इसके बाद देश में चुनाव नहीं होंगे।
विज्ञापन

मोदी ने सभी संस्थाओं को गोदी बना दिया: कपिल सिब्बल
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने देश बदलने के लिए केवल 60 माह मांगे थे। उन्हें करीब 120 महीने मिले। इस दौरान उन्होंने सभी संस्थाओं को गोदी बना दिया। चुनाव आयोग, ईडी-सीबीआई सभी को अपनी गोदी में बैठा दिया। परिणामस्वरूप लोकतंत्र, भाईचारा खतरे में है। ये अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर मोदी का सामना करना होगा। जिस तरह से मोदी शासन चला रहे हैंं, उससे लगता नहीं है कि कोई भी सरकार बच पाएगी, क्योंकि हमेशा मोदी कहते हैं कि उन्हें एक डबल इंजन सरकार चाहिए। डबल इंजन सरकार का मतलब है कि हर प्रदेश में उनकी सरकार होनी चाहिए। इनका लक्ष्य सारे विपक्षी दलों को खत्म कर सभी प्रदेशों को कब्जे में लेना है, लेकिन डबल इंजन सरकार बनेगी नहीं, क्योंकि ये डबल बैरल सरकार है। एक बैरल ईडी और दूसरा बैरल सीबीआई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा : संजय सिंह
वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यादेश के माध्यम से लोकतंत्र और दिल्ली की सत्ता को खत्म करना चाहती है, लेकिन यह कदम भाजपा के लिए घातक साबित हो सकता है, क्योंकि दिल्ली सरकार और दिल्ली के संविधान को बदलने पर दिल्ली व देश की जनता केजरीवाल के साथ मिलकर भाजपा की सत्ता को बदलने का काम करेगी। प्रधानमं अध्यादेश के माध्यम से हमारे विधायकों, मंत्रियों, पार्टियों के नेताओं और केजरीवाल को अपनी तानाशाही से दबाने का कार्य कर रहे है। हमें पूरे देश के नेताओं का समर्थन मिल रहा है। यह किसी को कतई मंजूर नहीं है कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों का अधिकार छीना जाए। इस संबंध में सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई होगी। राज्यसभा में यह बिल पास नहीं होने देंगे।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना: गोपाल राय
प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जब भी देश में संकट के बादल छाते हैं तो पूरा देश दिल्ली की तरफ देखता है। आज दिल्ली में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवमानना करते हुए रात के अंधेरे में अध्यादेश लाकर दिल्ली के लोगों पर थोप दिया है। दिल्ली की जनता कह रही है कि मोदी और भाजपा की नाक के नीचे से अगर दिल्लीवाले केजरीवाल को तीन-तीन बार सरकार बनाना जानते हैं तो अध्यादेश को लड़कर वापस भी करवाना जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed