फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Models and pink booths are equipped with facilities

सुविधाओं से लैस हैं मॉडल और पिंक बूथ

Thu, 10 Feb 2022 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Models and pink booths are equipped with facilities
ग्रेटर नोएडा में पिंक बूथ। अंकित कुमार - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। जिले में 50 केंद्रों में 243 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। महिलाओं के लिए विशेषकर 25 पिंक बूथ बनाए गए हैं। वहीं, दिव्यांगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए भी सात बूथ बनाए गए हैं। मॉडल बूथों को गुब्बारों, स्लोगन लगे पोस्टर से सजाया गया है। यहां पर सेल्फी प्वाइंट, पेयजल व शौचालय का भी इंतजाम है। कोविड नियमों का पालन करने के लिए सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की है। पहली बार वोट करने आने वाले किशोरों को थैंक्स गिविंग कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, मतदाताओं के बैठने की भी व्यवस्था की गई है। सेंट जोसेफ स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्वयंसेवक के रूप में तैनात किया गया है। इसे गुलाबी रंग से सजाया गया है। मॉडल बूथों पर दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर और रैंप की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मेडिकल किट और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

आखिरी घंटे में मतदान कर सकेंगे कोविड संक्रमित
कोविड संक्रमित मरीजों को भी मतदान करने का मौका मिलेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमितों को आखिरी घंटे में मतदान करने का मौका दिया जाएगा। पीपीई किट पहनाकर मतदान कराया जाएगा। हालांकि, अभी किसी भी मरीज की तरफ से आवेदन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज रहेगा अवकाश
मतदान के कारण बृहस्पतिवार को जिले में अवकाश रहेगा। इस संबंध में उपजिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है। कोषागार और उप कोषागार भी बंद रहेंगे। कोई भी कंपनी कर्मचारियों को मतदान करने से नहीं रोकेगी। अगर कोई ऐसा करता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed