फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Model road will be built from NH-9 to Sector-62 Mamura, roads will be widened

Noida News: एनएच-9 से सेक्टर-62 मामूरा तक बनेगा मॉडल रोड, चौड़ी होंगी सड़कें

Thu, 10 Oct 2024 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Model road will be built from NH-9 to Sector-62 Mamura, roads will be widened
एनएच-9 से सेक्टर-62 मामूरा तक बनेगा मॉडल रोड, चौड़ी होंगी सड़कें
विज्ञापन

- जाम की समस्या होगी दूर, दो बार प्राधिकरण में हो चुका प्रजेंटेशन, कुछ अन्य बिंदुओं को शामिल कर कराया जाएगा टेंडर

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। -जाम की समस्या को खत्म करने के लिए प्राधिकरण करेगा उपाय

-दो बार प्राधिकरण में हो चुका प्रजेंटेशन, कुछ अन्य बिंदुओं को शामिल कर कराया जाएगा टेंडर



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एनएच-9 मॉडल टाउन से नोएडा की ओर से उतरते हुए सेक्टर-62 के मामूरा तक मॉडल रोड बनाया जाएगा। इस बाबत नोएडा प्राधिकरण का ट्रैफिक सेल योजना बना रहा है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए यह उपाय किए जाएंगे। इस बाबत नोएडा प्राधिकरण में दो बार प्रजेंटेशन दिया जा चुका है। वहीं, नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस की टीम एक बार सर्वे भी कर चुकी है। सर्वे में मौके पर जाकर यह देखा गया कि कहां-कहां सड़क चौड़ी करनी है और कहां-कहां से पुराने स्ट्रक्चर को हटाना है। इसका एक मात्र मकसद एनएच-9 से उतरने वाले ट्रैफिक को जाम से निजात दिलाना है।

दरअसल, एनएच-9 से उतरने वाले ट्रैफिक को नोएडा में प्रवेश करते ही बॉटल नेक का सामना करना पड़ता है। यानी पीछे की चौड़ी सड़क से उतरकर पतले रास्ते का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आगे जाकर ट्रैफिक का पहिया थम जाता है। ऐसे में पीछे वाहनों की लाइन लग जाती है। यह लाइन इतनी लंबी होती है कि कई बार मेरठ एक्सप्रेसवे तक जाम का आलम हो जाता है। इससे निपटने के लिए कई उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन


ऑटो और टैक्सी के लिए बनाए जाएंगे स्टैंड
अमूमन यह देखा जाता है कि इस प्वांइट पर ऑटो और टैक्सी चालक बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं जो कि जाम की वजह बनते हैं। ऐसे में इनके लिए प्राधिकरण एक स्टैंड बनाएगा। यह सभी ऑटो या टैक्सी उसी स्टैंड पर खड़े रहेंगे। अपनी बारी का इंतजार करते रहेंगे। बारी आने पर यह टैक्सी स्टैंड से निकलकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफओबी से होगा समस्या का समाधान
एनएच-9 और सेक्टर-62-63 को जोड़ने वाली सड़क पर फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने की योजना है। हालांकि एफओबी के लोकेशन पर अभी भी संशय है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इस बाबत एक बार फिर से लोकेशन पर जाकर देखा जाएगा कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है। इसके बाद लोकेशन को फाइनल कर दिया जाएगा। इस पर एलीवेटर भी होगा ताकि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

पैदल यात्रियों के लिए होगा अलग से लेन
इस सड़क पर पैदल यात्रियों के लिए अलग से लेन की व्यवस्था होगी। इसके अलावा कुछ स्थानों पर बैठने के लिए बेंच आदि भी लगाए जाएंगे। यहां अलग से सौंदर्यीकरण का काम भी होगा।
मॉडल टाउन गोलचक्कर को भी किया जाएगा छोटा

सड़क के चौड़ीकरण के लिए मॉडल टाउन गोलचक्कर को छोटा करने की योजना है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि दूसरी ओर ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं है। हालांकि यहां के सार्वजनिक शौचालय को दूसरी तरह शिफ्ट किया जा सकता है। साथ ही पुलिस के बैठने के लिए जो व्यवस्था बनाई गई है। उसकी भी शिफ्टिंग होगी। सेक्टर-62 में बनी सोसाइटियों के सामने भी सर्विस रोड और फुटपाथ की चौड़ाई कम करते हुए सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।




एनएच-9 से मामूरा तक मॉडल रोड बनाने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए प्रजेंटेशन किया गया। कुछ बिंदुओं पर काम चल रहा है। जल्द ही योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

डॉ. लोकेश एम, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed