फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   moblinching, demand justice for victime

भीड़ हिंसा के शिकार तबरेज के परिजनों को इंसाफ दिलाने की मांग

Thu, 27 Jun 2019 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
moblinching, demand justice for victime
भीड़ हिंसा के शिकार तबरेज के परिजनों को इंसाफ दिलाने की मांग
विज्ञापन

नूंह। झारखंड में भीड़ हिंसा में मारे गए युवक तबरेज अंसारी के परिजनों को इंसाफ दिलाने की मांग परबृहस्पतिवार को मेवात के कई सामाजिक संगठनों और युवाओं ने नूंह के गांधी पार्क में जुलूस निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया। बैनर, पोस्टर से साथ प्रदर्शकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने तबरेज के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग की। मार्च नगली चौक और अडबर चौक होते हुए वापस गांधी पार्क पहुंचा। मेवात के युवाओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद बुरहान, हुसैन सलम्बा ने कहा कि भीड़ हिंसा के शिकार तबरेज अंसारी के इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार तबरेज को भीड़ ने चोरी के शक में 12 घंटे तक एक खम्भे के बांधकर पीटा वह शर्मनाक है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब से पहले, पहलू, अखलाक, जुनैद, अब तबरेज को मारा गया है। जब से देश में भाजपा सरकार आई है तब से भीड़ हिंसा की घटनाओं में सेकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। इस दौरान मोहम्मद बुरहान हुसैन सलम्बा, हसीन अहमद फिरोजपुरिया, साहिद हुसैन जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, इरशाद मेव भादस,आरिफ टाई, तस्लीम पडली ब्लॉक अध्यक्ष, मुस्तकीम अफरीदी, इमरान चीकू, साजिद घासेड़ा, वसीम सैफी, इमरान घासेड़ा, यूसुफ पडली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed