फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mobile theft of 20 student in a car

कार में रखे 20 परीक्षार्थियों के मोबाइल चोरी

Wed, 24 Mar 2021 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mobile theft of 20 student in a car
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एनआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर कार में मोबाइल रखकर परीक्षा देने गए 20 परीक्षार्थियों के मोबाइल चोरी कर लिए गए। छात्रों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इन दिनों इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को माधव अमन श्रीवास्तव, आकाश दीप, हर्षित, प्रीति तिवारी, पीयूष शर्मा, हिमांशु, अभय सिंह, इशिता, विकास शर्मा, कार्तिक कुमार सहित करीब 20 छात्र नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज में परीक्षा देने आए थे। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, बैग आदि ले जाने की अनुमति नहीं होती, इसलिए सभी अपने मोबाइल, बैग आदि छात्र माधव अमन श्रीवास्तव की कार में रखकर परीक्षा देने गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस लौटे तो उनके बैग में मोबाइल नहीं मिले। गाड़ी के कागज भी गायब हैं। छात्रों ने कॉलेज के सुरक्षाकर्मी सेे पूछताछ की लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद छात्रों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज व उसके आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से चोरों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed