{"_id":"697a0e4696ded3568900ca28","slug":"mobile-phones-and-cash-worth-lakhs-stolen-by-cutting-the-roof-of-two-shops-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-3625-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो दुकानों की छत काटकर लाखों के मोबाइल और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो दुकानों की छत काटकर लाखों के मोबाइल और नकदी चोरी
विज्ञापन
-दुकान में लगे सीसीटीवी भी चोरों ने तोड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजेंद्र इंटर कॉलेज के पास दो दुकानों की छत काटकर चोरों ने लगभग एक लाख रुपये के साथ लाखों रुपये का मोबाइल चोरी कर लिया। रामपुर गेट के सामने सुशील योगी और उसके भाई की बीएनजे इलेक्ट्रॉनिक की दो दुकानें हैं। मंगलवार रात पड़ोस के एक खुले जीने के रास्ते चोर छत पर चढ़े और दुकान के अंदर प्रवेश किया। दुकान मालिक पीड़ित सुशील योगी ने जब सुबह में दुकान खोली तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सुशील ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चोर साथ ले गए। पुलिस चौकी प्रभारी अनूप दीक्षित का कहना है कि कुछ फुटेज मिली है जिसके आधार पर चोरों की शीघ्र पहचान कर ली जाएगी।