{"_id":"618b1cb1ce2d8a681b4bdf7c","slug":"mission-shakti-komal-became-dpro-for-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति : एक दिन के लिए डीपीआरओ बनीं कोमल, शिकयतें सुनीं, समाधान किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति : एक दिन के लिए डीपीआरओ बनीं कोमल, शिकयतें सुनीं, समाधान किया
Wed, 10 Nov 2021 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जेवर
अमर उजाला नेटवर्क, जेवर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Nov 2021 06:43 AM IST
सार
कोमल राजपूत पहले भी एक दिन के लिए अपर मुख्य अधिकारी का कार्यभार संभाल चुकी है।
विज्ञापन
बधाई देते अधिकारी...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जेवर के छोटे से गांव मोहवलीपुर की कोमल राजपूत ने विकास विभाग में एक दिन के लिए जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) का कार्यभार संभाला। इस दौरान कोमल ने विभाग में शिकायतों और समस्याओं को सुनने के साथ ही समाधान भी किया।
विज्ञापन
साथ ही विभाग में लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के आदेश दिए। इससे पहले भी कोमल एक दिन के लिए अपर मुख्य अधिकारी का कार्यभार संभाल चुकी हैं। कोमल के पिता नाहर सिंह पेशे से किसान हैं। कोमल नीमका स्थित रेडिसन द स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव ने बताया कि कोमल राजपूत को एक दिन के लिए डीपीआरओ का कार्य सौंपा गया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने गांव में विकास कार्यों को लेकर समस्या और शिकायतों के ज्ञापन लेने के साथ ही उनके निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन
कार्यालय में मौजूद सभी ने छात्रा की कार्यशैली की तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान लौदोना कृष्ण कुमार गढ़ी ग्राम प्रधान अतीश कुमार, मोहवलीपुर प्रधान पति भीम छौंकर आदि मौजूद रहे।