फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Miscreants shot dead an elderly man in Greater Noida

Greater Noida: दिनदहाड़े गृह मंत्रालय से रिटायर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, तमंचा लहराते फरार हुए बदमाश; पुलि

Wed, 07 Aug 2024 02:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 Aug 2024 02:08 PM IST
सार

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हत्या की वजह और मकसद की जांच कर रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने बुजुर्ग से पहले बात की और फिर गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Miscreants shot dead an elderly man in Greater Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्टेलर जीवन सोसाइटी के सामने पार्क में बुधवार दोपहर 12:30 बजे 68 वर्षीय एक बुजुर्ग हरि प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हरि प्रकाश भारत सरकार के गृह मंत्रालय से रिटायर हुए थे। ग्रेनो वेस्ट की स्टेलर जीवन सोसाइटी में परिवार के साथ रह रहे थे। घटना के बाद थाना बिसरख पुलिस बल मौके पर मौजूद है और जांच चल रही है।

विज्ञापन


बुजुर्ग हरि प्रकाश सोसाइटी के ही रहने वाले थे और पार्क में टहलने आए थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचे हवा में लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हत्या की वजह और मकसद की जांच कर रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने बुजुर्ग से पहले बात की और फिर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। डीसीपी सेंट्रल सुनीति में बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी के सोसाइटी के सामने ग्रीन बेल्ट  में बेंच पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। उनके सिर में चोट थी। शव की पहचान कर ली गई है। परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत की सही वजह क्या है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed