फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   miscreants robbed cab in front of inspector's vehicle in in Ecotech-3 area of Noida

Noida: ईकोटेक-3 क्षेत्र में बदमाशों का दुस्साहस, इंस्पेक्टर के वाहन के सामने कैब लूटी

Wed, 10 Aug 2022 01:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 10 Aug 2022 01:16 PM IST
सार

सेक्टर 45 निवासी कैब चालक ने बताया कि राज नगर एक्सटेंशन में तीन लोगों ने उसकी कैब बुक की थी। रास्ते में उल्टी का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और उसे हथियार दिखाकर गाड़ी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
miscreants robbed cab in front of inspector's vehicle in in Ecotech-3 area of Noida
नोएडा में तीन बदमाशों ने कैब लूटी - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

बदमाशों ने बुधवार को दुस्साहस दिखाते हुए थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में इंस्पेक्टर के वाहन के सामने से कैब लूट ली। इसके बाद पीड़ित चालक की शिकायत पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, थाना इकोटेक-3 में सेक्टर 45 के सदरपुर निवासी सतीश पुत्र रत्नपाल ने सूचना दी कि तीन युवकों ने राज नगर एक्सटेंशन से हल्द्वानी मोड़ के लिए उनकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ओला एप के माध्यम से बुक की थी।
विज्ञापन


उसने बताया कि रास्ते में खेड़ा चौगानपुर के पास एक व्यक्ति ने उल्टी होने का बहाना बनाया और गाड़ी रुकवा दी। इसके बाद ड्राइवर के अवैध हथियार के बल पर उसे उतार दिया और उसकी कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के फरार होने के बाद पीड़ित ने नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed