फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Miscreants robbed businessman on the pretext of running out of petrol

Noida News: पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बदमाशों ने कारोबारी को लूटा

Thu, 14 Mar 2024 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed businessman on the pretext of running out of petrol
-कपड़ा खरीदने के लिए स्कूटी की डिग्गी में हजारों रुपये रखकर जा रहे थे
विज्ञापन

-लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ख्याला इलाके में बाइक में पेट्रोल खत्म होने का बहाना कर बदमाशों ने एक कारोबारी को रोक कर उन्हें लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने कारोबारी की पिटाई भी की। पीड़ित की पहचान लेखराज के रूप में हुई है। पीड़ित 100 नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी देकर कारोबार के सिलसिले में पानीपत चले गए। बाद में दिल्ली पहुंचकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
लेखराज (50) सपरिवार पश्चिम विहार इलाके में रहते हैं। वह वीकली बाजार में महिलाओं के कपड़े का कारोबार करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि सात मार्च को विकासपुरी की वीकली बाजार में उन्हें दुकान लगानी थी। इसके लिए कपड़े लेने के लिए पानीपत जाना था। उन्होंने अपने एक परिचित से एक लाख रुपया उधार मांगा था। उन्होंने 97 हजार रुपये दिए थे। उनका एक कर्मचारी पैसे देकर चला गया था। वह स्कूटी की डिग्गी में पैसे रखने के बाद देर रात घर जा रहे थे। वहां से उन्हें पानीपत जाना था। रघुवीर नगर नाला रोड पर चार लड़के दो बाइक के साथ खड़े थे। पास जाने पर एक लड़के ने उन्हें रोका। उनलोगों ने बताया कि उनकी बाइक की पेट्रोल खत्म हो गया है, उन्हें पैसे चाहिए। लेखराज ने सौ रुपये निकालकर उन्हें दे दिया।
विज्ञापन

इसपर एक युवक उनकी पिटाई कर सारे पैसे निकालकर देने के लिए कहा। उन्होंने पांच सौ रुपये निकालकर दिए। इससे गुस्से में आकर बदमाश उनकी दोबारा से पिटाई की और डिग्गी खुलवाकर उससे 97 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर दी। पीड़ित ने बताया कि उन्हें पानीपत जाना था। इसलिए उन्होंने पुलिस को बयान नहीं दिया। 12 मार्च को थाने पहुंचकर शिकायत की। पीड़ित की शिकायत पर ख्याला थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed