फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Miscreants looted Creta car, jewelery by taking engineer hostage

Noida News: बदमाशों ने इंजीनियर को बंधक बनाकर क्रेटा कार, जूलरी लूटी

Sun, 02 Jul 2023 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted Creta car, jewelery by taking engineer hostage
पुन : संशोधित
विज्ञापन

--
महिला समेत चार ने इंजीनियर को बंधक बनाकर कार और जूलरी लूटी
- नकदी के साथ 50 हजार रुपये नेट बैंकिंग से कराए ट्रांसफर, जांच के लिए पांच टीमें गठित

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। महिला समेत चार बदमाशों ने इंजीनियर को बंधक बनाकर कैश, जूलरी और क्रेटा कार लूट ली। चारों ने इंजीनियर की आंख पर पट्टी बांधकर कई घंटे तक घुमाया। इस बीच पचास हजार रुपये नेट बैंकिंग से ट्रांसफर करा लिए। सेक्टर-76 मार्केट के पास हुई वारदात में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने जांच के लिए पांच टीमें गठित की हैं।

सेक्टर-76 स्थित सोसाइटी निवासी अनमोल मित्तल एरिक्शन कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे अपनी क्रेटा कार से सेक्टर-76 मार्केट आए थे। मार्केट के पास कार खड़ी कर अनमोल कुछ सामान लेने जाने वाले थे। तभी कार की अगली सीट पर युवती बैठ गई। उसके कार में बैठते ही तीन अन्य लोगों ने उनपर बंदूक तान दी। आरोप है कि चारों ने उनकी आंख पर पट्टी बांधकर उन्हें पीछे की सीट पर बिठा दिया। इसके बाद बदमाश इंजीनियर को घुमाते रहे। रास्ते में बदमाशों ने उनसे 4500 रुपये कैश, मोबाइल, सोने की चेन व अंगूठी छीन ली। बाद में अनमोल से पासवर्ड पूछकर उनके खाते से नेट बैंकिंग के माध्यम से 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। देर रात को उन्हें कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र में उतारकर चारों बदमाश क्रेटा समेत फरार हो गए। पीड़ित इंजीनियर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

डीसीपी हरीश चंदर भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि इस मामले में अलग अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस की पांच टीमें इस वारदात की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार लूटने के बाद घर जाने के लिए 200 रुपये दिए

वारदात में युवती के शामिल होने की वजह से पुलिस हर एंगल से मामले की जांच का रही है। सीसीटीवी फुटेज में युवती बोतल से पानी पीती दिख रही है। उसका दूसरा साथी भी पास में खड़ा दिख रहा है। वहीं बदमाश इंजीनियर की एक अंगूठी नहीं ले गए। बदमाशों ने अनमोल की क्रेटा लूटने के बाद घर जाने के लिए 200 रुपये दिए।


सेवेन एक्स सोसाइटी के पास घटनाएं बढ़ीं

हाल के दिनों में कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित सेवेन एक्स सोसाइटी के पास लगातार वारदात हो रही हैं। सोसाइटी के पास लूट व स्नेचिंग की वारदात भी बढ़ी है। शुक्रवार को ही अंडे देने में देरी होने के कारण सोरखा चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मियों ने दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी थी। इस मामले में इन्हें निलंबित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed