फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Miscreants looted chain from woman, mobile from delivery boy

Noida News: बदमाशों ने महिला से चेन, डिलिवरी बॉय से लूटा मोबाइल

Mon, 13 Mar 2023 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted chain from woman, mobile from delivery boy
बदमाशों ने महिला से चेन, डिलिवरी बॉय से लूटा मोबाइल
विज्ञापन

- वारदात को अंजाम देने के दौरान महिला को धक्का देकर बदमाशों ने गिराया

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में महिला से सोने की चेन और चार मूर्ति गोल चक्कर के पास से डिलिवरी बाॅय से मोबाइल लूट लिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया था। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस जांच कर रही है।


मूल रूप ये कानपुर निवासी प्रीति वर्मा सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी में परिवार के साथ रहती हैं। दस मार्च को प्रीति बाजार से सामान लेकर जब घर आ रही थीं, तभी स्पेक्ट्रम मॉल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने महिला को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। शोर मचाने पर जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तबतक बदमाश फरार हो चुके थे। वहीं सेक्टर-50 निवासी दीपांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार रात सामान की डिलीवरी करने पर्थला की तरफ जा रहे थे। रात दस बजे चार मूर्ति गोल चक्कर के पास हिंडन पुल पर बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बदमाशों के पास तमंचा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed