{"_id":"64318d27cc96eda1a9008394","slug":"miscreant-raped-15-year-old-girl-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-10286-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 साल की किशोरी से बदमाश ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 साल की किशोरी से बदमाश ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
- पूर्वी जिला के न्यू अशोक नगर की वारदात, आरोपी के खिलाफ पहले से सात मामले दर्ज
- एक साल पहले भी अगवा कर किया था दुष्कर्म, बयानों से मुकर गई थी डरी हुई किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी जिला के न्यू अशोक नगर इलाके में एक बदमाश ने 15 वर्षीय किशोरी के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले साल सितंबर में भी बदमाश ने किशोरी को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया था। परिवार द्वारा इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन डर की वजह से पीड़िता 164 में बयानों से मुकर गई थी।
अब पीड़िता का बयान लेकर पुलिस ने आरोपी को मयूर विहार के कोटला गांव निवासी फरमान (32) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही लूटपाट, झपटमारी, चोरी और डकैती के सात मामले दर्ज हैं। वह किशोरी से शादी करने का भी दवाब दे रहा था। इससे पीड़िता का परिवार बुरी तरह डरा हुआ था।
शुक्रवार को परिजनों सहित थाने पहुंची किशोरी ने शिकायत देते हुए बताया कि बदमाश फरमान ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया है। पुलिस ने किशोरी के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम उसे कोटला गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है। उसकी मां ने 27 सितंबर 2022 में भी बेटी के अगवा होने की शिकायत दी थी। उस मामले में किशोरी को बरामद किया गया था और उसने फरमान ने खिलाफ अगवा करने व दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे, लेकिन पुलिस जब कोर्ट में किशोरी के 164 के बयान कराने पहुंची तो वहां वह दुष्कर्म करने की बात से मुकर गई थी।