फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ministers, MPs and leaders came out in the field to prepare for Chhath.

Noida News: मंत्री, सांसद और नेता छठ की तैयारी के लिए मैदान में उतरे

Wed, 22 Oct 2025 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Ministers, MPs and leaders came out in the field to prepare for Chhath.
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तैयारियों की समीक्षा कर निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छठ को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से मनाने के लिए दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय नेता मैदान में उतरकर तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि घाटों व तालाबों की व्यवस्थाओं का लगातार जायजा ले रहे हैं।
बुधवार को वीरेंद्र सचदेवा ने सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर छठ पूजा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक और पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में छठ घाटों व तालाबों की तैयारियों का निरीक्षण कर सरकार की सुविधाओं का लाभ श्रद्धालुओं तक पहुंचाएं। इस बार छठ पूजा को भव्य, सुरक्षित और सुचारू रूप से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक अनिल शर्मा ने आरकेपुरम में निर्माणाधीन छठ घाट में कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं, विधायक अजय महावर ने घोंड़ा विधानसभा में छठ घाट का निर्माण शुरू करवाया। पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर तैयारियों को गति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीओ घाट पर सिरसा ने सफाई की
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आईटीओ यमुना घाट का दौरा कर छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया और स्वयं फावड़ा उठाकर घाट की सफाई में भाग लिया। मंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल यमुना घाटों तक सीमित नहीं है बल्कि पूरी दिल्ली में चल रहा है। सभी छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जो लोग यमुना को मैली नदी कहकर उपहास करते थे, वे अब देखेंगे कि कैसे यमुना साफ और निर्मल हो रही है।
कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी ने किया संयुक्त निरीक्षण
कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने करावल विधानसभा क्षेत्र स्थित सोनिया विहार यमुना घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा की। कपिल मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


विजेंद्र गुप्ता ने घाटों का निरीक्षण किया
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी सेक्टर-7 सहित क्षेत्र के 7–8 प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय छठ सेवा समिति और अधिकारियों के साथ स्वच्छता, प्रकाश, सुरक्षा और जनसुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed