{"_id":"67376134a83347b5ff0e921e","slug":"miniatures-of-worlds-beautiful-parks-will-be-built-in-new-agra-grnoida-news-c-23-1-vns1013-45371-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुनिया के खूबसूरत पार्कों का न्यू आगरा में बनेगा मिनिएचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुनिया के खूबसूरत पार्कों का न्यू आगरा में बनेगा मिनिएचर
विज्ञापन
- यमुना प्राधिकरण ने तैयार किया न्यू आगरा अर्बन सेंटर का मास्टर प्लान, मांगी जाएंगी आपत्तियां
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दुनिया के प्रसिद्ध पार्क और स्मारकों के मिनिएचर (लघु रूप) को यमुना एक्सप्रेस के किनारे बसने वाले न्यू आगरा में स्थापित किया जाएगा। 10 हजार हेक्टेयर में बसने वाले न्यू आगरा अर्बन सेंटर का मास्टर प्लान यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने तैयार कर लिया है। इसे सांस्कृतिक धरोहर, पर्यावरण, यातायात और औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने की तैयारी है। फिलहाल, मास्टर प्लान 2041 के लिए आपत्तियां मांगी जाएंगी। दरअसल, न्यू आगरा अर्बन सेंटर की कार्ययोजना को धरातल पर उतारने के लिए यीडा ने अमेरिकन कंपनी ट्रेक्टवेल स्काई ग्रुप को सर्वे का जिम्मा सौंपा था। आगरा की एत्मादपुर तहसील के 60 गांवों के सात हजार घरों, 11 हजार गाड़ी, ट्रक, कार, बस व 135 रियल स्टेट प्रॉपर्टी और तीन हजार झुग्गी झोपड़ी के सर्वे के आधार पर अध्ययन रिपोर्ट तैयार की गई। शहर के बेस मैप के आधार पर नए आगरा का मास्टर प्लान शासन से अनुमोदित कराया जाएगा। यहां औद्योगिक गतिविधियों के साथ ही पर्यावरण, यातायात और धरोहरों के संरक्षण का खास ख्याल रखा जाएगा। देश और दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हॉलीवुड, बॉलीवुड समेत दुनिया के प्रसिद्ध स्मारक, म्यूजियम और पार्कों के मिनिएचर बनाए जाएंगे। इस शहर में छोटी छोटी टाउनशिप भी विकसित की जाएगी।
ताज नगरी की खूबसूरती का रखा जाएगा खास ख्याल
इस योजना को धरातल पर उतारने के साथ ही ताज नगरी की खूबसूरती का भी खास ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए इस नए शहर को प्रदूषण रहित रखने की योजना है। यहां पर आसपास क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के संचालन पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी। यहां पर कोई औद्योगिक गतिविधियां भी नहीं होंगी। जलीय गतिविधियों को साफ स्वच्छ और आसपास क्षेत्र को हराभरा बनाया जाएगा।
-- -
नए आगरा के मास्टर प्लान को तैयार कर लिया गया है और इस पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। 15 जनवरी तक सभी आपत्तियों का निस्तारण कर मास्टर प्लान अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण