फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Millionaire thief used to fly to Mumbai, Lucknow to steal

करोड़पति चोर

Sat, 19 Oct 2019 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Millionaire thief used to fly to Mumbai, Lucknow to steal
करोड़पति चोर फ्लाइट से जाता था मुंबई, लखनऊ चोरी करने
विज्ञापन

नोएडा। वीक एंड पर फ्लैटों में चोरी करने वाला करोड़पति चोर राकेश फ्लाइट से मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद आदि शहरों में चोरी करने जाता था। राकेश की गिरफ्तारी के बाद नोएडा की सेक्टर-58 पुलिस को कई शहरों की पुलिस व पीड़ितों के फोन आ रहे हैं। चोरी के दौरान कई जगह सीसीटीवी में वह कैद हो चुका था। मीडिया में फोटो आने के बाद कई शहर के लोग नोएडा पुलिस से लगातार संपर्क कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, दो महीने में राकेश ने लखनऊ में ही बीस से अधिक फ्लैटों व घरों में चोरी की है। राकेश चोरी करने के लिए जब फ्लैट में घुसता था तो अपने पास पत्थर रखता था। फ्लैट में मिली ज्वेलरी को पहले पत्थर से रगड़कर असली नकली की परख करता था। नकली ज्वेलरी को फ्लैट में ही छोड़ देता था। राकेश की पहले प्रतापगढ़ में ज्वेलरी की दुकान थी। इस कारण उसे ज्वेलरी की परख करना आता था। नोएडा पुलिस राकेश को अब रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। आशंका है कि देश के 10 से अधिक शहरों में सैकड़ों फ्लैटों में उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली सेक्टर-58 के थानाध्यक्ष शावेद खान ने बताया कि राकेश फ्लाइट से दिल्ली से कई शहरों में जाकर चोरी की घटनाएं करने की जानकारी मिली है। इसे जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार को अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना राकेश को गिरफ्तार किया था। मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी राकेश दिल्ली के विकास नगर में रहता है। उसकी कोठी करोड़ों की है और कोठी के अंदर दो करोड़ से अधिक की इंटीरियर डिजाइनिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed