Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Millet lifting continues, heavy arrivals slow work

Noida News: बाजरा उठान जारी, भारी आवक से काम धीमा

Mon, 27 Oct 2025 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Millet lifting continues, heavy arrivals slow work
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में इस समय बाजरे की भारी आवक के कारण उठान कार्य लगातार जारी है लेकिन अभी तक इसे पूरी तरह से निपटाया नहीं जा सका है। किसानों की बढ़ती भीड़ और मंडी में जाम के कारण उठान की गति धीमी पड़ रही है। बाजरा ढेर मंडी में लगा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में इस सीजन अब तक कुल 29 हजार गेट पास जारी किए गए हैं और 79 हजार टन बाजरा मंडी में पहुंच चुका है। मंडी में लगातार आने वाली फसल को समय पर उठाने के लिए पूरी टीम काम कर रही है लेकिन दिनभर भीड़ और ट्रैफिक जाम के कारण प्रक्रिया में बाधा आती है।
विज्ञापन

इस सप्ताह भी बड़ी संख्या में किसान मंडी में फसल लेकर पहुंचेंगे। मंडी में कामकाज के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उठान कार्य को तेज करने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है और अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग-अलग बैच बनाए गए हैं। इसके बावजूद, फसल की भारी मात्रा और किसानों की लगातार बढ़ती आवक के कारण थोड़ी देरी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed