{"_id":"68862b0ee9162cf337047e99","slug":"millega-house-on-slum-eviction-rekha-gupta-noida-news-c-340-1-del1011-98962-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी हटाने पर मिलेगा मकान : रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी हटाने पर मिलेगा मकान : रेखा गुप्ता
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा - झाड़ूवाले नेता झुग्गीवासियों को डराने की कोशिश कर रहे
-- -- -- -- -- -- -- -- --
700 करोड़ का बजट झुग्गियों के विकास के लिए रखा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शालीमार बाग की फाटक वाली झुग्गी बस्ती में रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने दौरा किया। इस मौके पर रेखा गुप्ता ने झुग्गीवासियों को भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार उनके लिए मकान व बेहतर जिंदगी का इंतजाम कर रही है। सरकार ने झुग्गियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट रखा है। अगर रेलवे की योजना या अन्य कारणों से झुग्गियां हटानी पड़ीं तो पात्र लोगों को मकान दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग में रेलवे की जमीन पर बसी झुग्गियोंं का जिक्र किया जहां आजादपुर स्टेशन के विस्तार के लिए रेलवे ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि 2020 में हुए सर्वे पर तत्कालीन आप सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया लेकिन उनकी सरकार रेल मंत्रालय से बात कर रही है ताकि झुग्गीवासियों का पुनर्वास हो सके। योजना बनाई जा रही है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं पूरा न्याय मिलेगा।
रेखा गुप्ता ने कहा कि झाड़ूवाले नेता झुग्गीवासियों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। पिछली सरकारों ने 40 साल तक झुग्गियों का विकास नहीं किया बल्कि वहां शराब बांटकर लोगों को सिर्फ मतदाता बनाया। इसके उलट भाजपा सरकार झुग्गी-बस्तियों में सड़क, गलियां, पेयजल, महिलाओं के लिए शौचालय और स्नानघर जैसी सुविधाएं दे रही है।
विज्ञापन
सरकार बेवजह झुग्गियां नहीं हटाएगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार बेवजह झुग्गियां नहीं हटाएगी। विकास कार्यों के लिए अगर ऐसा करना पड़ा तो पात्र लोगों को मकान देकर उनका सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने झुग्गीवासियों से अपील की कि वे विपक्ष के बहकावे में न आएं। दिल्ली सरकार उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।