फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Microsoft's investment will make Noida a software hub

माइक्रोसॉफ्ट के निवेश से सॉफ्टवेयर हब बनेगा नोएडा, 103 करोड़ रुपये में खरीदी 60 हजार वर्गमीटर जमीन

Fri, 02 Apr 2021 01:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 02 Apr 2021 01:19 AM IST
सार

- कंपनी ने नोएडा प्राधिकरण से सेक्टर-145 में 60 हजार वर्गमीटर जमीन खरीदी
- इससे नोएडा सहित एनसीआर क्षेत्र सॉफ्टवेयर हब के रूप में विकसित होगा

विज्ञापन
Microsoft's investment will make Noida a software hub
माइक्रोसॉफ्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट ने नोएडा में सबसे बड़ी डील की है। कंपनी ने नोएडा प्राधिकरण से सेक्टर-145 में 60 हजार वर्गमीटर जमीन खरीदी है। इसकी कीमत करीब 103 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण का दावा है कि कंपनी अपनी भारत की सबसे बड़ी परियोजना यहीं पर लगाएगी। इस परियोजना के माध्यम से नोएडा सहित एनसीआर क्षेत्र सॉफ्टवेयर हब के रूप में विकसित होगा।

विज्ञापन


दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट की ओर से नोएडा में निवेश को लेकर कई दिनों से बातचीत चल रही थी। इसी कड़ी में संस्थागत भूखंडों की योजना के चतुर्थ चरण में आईटी और आईटी इनेबल सर्विसेज के उपयोग के लिए सेक्टर-145 के भूखंड संख्या ए-01 और ए-02 में कुल 60 हजार वर्गमीटर जमीन का आवंटन माइक्रोसॉफ्ट इंडिया (आरएंडडी) प्राइवेट लिमिटेड को किया गया है। इसके आवंटन से नोएडा प्राधिकरण को 103.66 करोड़ रुपये मिलेंगे। इतना ही नहीं सॉफ्टवेयर क्षेत्र की अन्य नामी कंपनियां भी इस ओर आकर्षित होंगी।
विज्ञापन


योजना की शर्तों के तहत 40 प्रतिशत आवंटन धनराशि एक माह के अंदर जमा कराते हुए लीज डीड की कार्यवाही होगी। बाकी 60 प्रतिशत धनराशि 8 छमाही किस्तों में देनी होगी। परियोजना के निर्माण के लिए 5 साल का समय प्राधिकरण देगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट के नोएडा में निवेश से पूरे एनसीआर क्षेत्र में निवेश एवं रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। कंपनी की यह देश की सबसे बड़ी परियोजना होगी। परियोजना की अन्य विशेषताओं की जानकारी भविष्य में देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव शिक्षा समिति को मिली जमीन
सेक्टर-145 के ए-4 में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उपयोग की जमीन मेसर्स शिव शिक्षा समिति को आवंटित की गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। प्राधिकरण को इससे 24.63 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति होगी। इससे क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था का भी विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed