फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Metro work during the day, wedding season at night jams roads

Noida News: दिन में मेट्रो का काम, रात में सहालग से सड़कें जाम

Sun, 23 Nov 2025 02:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 23 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Metro work during the day, wedding season at night jams roads
नेशनल हाइवे के सर्विसर रोड पर बरात के दौरान लगा ज़ाम। अमर उजाला
आगरा। शहर में जाम ने लोगों को सुबह से रात तक परेशान किया। अधिकांश हिस्सों में मेट्रो का काम चलने से दिन में हाईवे, एमजी रोड, अबु उलाह मार्ग, कमला नगर में वाहन रेंग-रेंग कर निकले। वहीं रात में सहालग की वजह से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। रात तक लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

शहर के लगभग सभी मार्ग जाम के दायरे में रहे। इसमें नौकरी से घर लौट रहे लोग और शादी समारोहों में शामिल होने जा रहे लोग परेशान रहे। कई जगह एंबुलेंस भी फंसी। उनमें मरीजों के साथ तीमारदार भी परेशान हुए। शनिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे आगरा-मथुरा हाईवे की दोनों लेन पर गुरु का ताल से आईएसबीटी और दूसरी ओर केके नगर तक वाहन की लंबी कतारें लगी रहीं। वाहन रेंग-रेंग कर निकल रहे थे।
विज्ञापन

यही हाल शाम करीब 3:30 बजे तक रहा, जिससे सहालग में शादी-बरात में जाने वालों का दबाव बढ़ते ही लोग लंबे जाम में फंस गए। देर रात तक सिकंदरा चौराहा, जवाहरपुल, अबू उल्लाह दरगाह आदि जगहों पर भीषण जाम लगा। घंटों वाहनों की चाल रुकी रही। ऐसे ही हालात ग्वालियर हाईवे और आगरा हाथरस रोड पर भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह के कारण फतेहाबाद रोड, बोदला सिकंदरा रोड, यमुना किनारा रोड, मारुति एस्टेट, अवधपुरी रोड, एमजी रोड, जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स रोड, बल्केश्वर और दयालबाग रोड पर जाम लगा रहा है। लोगोें को इन मार्गों से निकलने में घंटों का समय लग गया। मैरिज होम और बैंक्वेट हॉल के सामने सड़कों पर वाहनों की पार्क ने सड़क की चौड़ाई कम कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed