{"_id":"685c150e3246407c3e03cac3","slug":"metro-tickets-can-now-be-booked-with-the-rapido-app-noida-news-c-340-1-del1011-95228-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब रैपिडो ऐप से बुक कर सकेंगे मेट्रो टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब रैपिडो ऐप से बुक कर सकेंगे मेट्रो टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली।
दिल्ली मेट्रो के यात्री अब ऑनलाइन कैब सेवा कंपनी रैपिडो के ऐप पर टिकट बुक कर सकेंगे। बुधवार को कंपनी की ओर से इसे लांच किया गया। इस मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रबंधन निदेशक डॉ. विकास कुमार ने भी शिरकत की।
कंपनी की ओर बताया गया कि टिकट की सुविधा ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के माध्यम से मिलेगी। रैपिडो के सह-संस्थापक अरविंद सांका ने बताया कि कंपनी 25 रुपये के तय शुल्क पर मेट्रो स्टेशनों से आने-जाने की राइड भी उपलब्ध कराएगी। ओएनडीसी और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की मदद से अपने मंच पर मेट्रो टिकट उपलब्ध करा रहे हैं। रैपिडो ऐप का इस्तेमाल कर मेट्रो टिकट बुक करने वाले सभी उपयोगकर्ताओं के लिए पहली राइड मुफ्त होगी। कंपनी चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर सवारी बैठाने और उतारने के स्थल बनाएगी।