फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Metal beam crash barriers will be installed along the service road of Noida Expressway.

Noida News: नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड किनारे लगेंगे मेटल बीम क्रैश बैरियर

Mon, 27 Apr 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Metal beam crash barriers will be installed along the service road of Noida Expressway.
- 20 किमी में दोनों तरफ सर्विस रोड किनारे लगाए जाएंगे, 43.12 करोड़ रुपये आएगी लागत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने की तैयारी में नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा के बंदोबस्त बेहतर किए जा रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बनी सर्विस रोड पर मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाएगा। इससे छुट्टा गोवंश नीलगाय या अन्य जानवर ट्रैफिक के बीच नहीं आ पाएंगे। एक्सप्रेसवे पर पहले से ही क्रैश बैरियर लगे हुए हैं। प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि 24 किमी के एक्सप्रेसवे में 20 किमीर का हिस्सा नोएडा में आता है। जिसमें क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे।

परियोजना की लागत 43.12 करोड़ रुपये अनुमानित है। इसको लेकर प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि सैद्धांतिक मंजूरी के बाद क्रैश बैरियर लगवाने के लिए टेंडर जारी कर एजेंसी चयन को आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

किनारे है खाई और नाले
सर्विस रोड किनारे कई जगहों पर ग्रीन बेल्ट में खाई और गहरी नाले हैं। इन जगहों पर हादसे की आशंका भी बनी रहती है। इसे देखते हुए सड़क सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर लगवाने की योजना बनाई गई है। इसके बाद सर्विस रोड पर भी वाहनों का आवागमन तेजी से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed