{"_id":"691e1c52942285067e07a26c","slug":"message-of-unity-given-through-foot-march-na-news-c-5-1-drn1046-838527-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पदयात्रा के माध्यम से दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पदयात्रा के माध्यम से दिया एकता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
डोईवाला में भाजपा की ओर से निकाली गई पदयात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
Link Copied
भाजपा ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक पदयात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय एकता और देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था।बुधवार को पदयात्रा का शुभारंभ मारखम ग्रांट बुल्लावाला से हुआ। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि राष्ट्रीय एकता देश की सबसे बड़ी ताकत है। इसके लिए हमें सामूहिक सहयोग और आपसी सद्भाव को बनाए रखना होगा। समाज एकजुट होकर काम करता है, तभी राष्ट्र की प्रगति भी होती है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र ताड़ियाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता हमारा संस्कार है और इसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि देश और समाज की मजबूती राष्ट्रीय एकता पर निर्भर है। लच्छीवाला पहुंचकर पदयात्रा समाप्त हो गई। पदयात्रा में पंकज शर्मा, राजकुमार राज, गीतांजलि रावत, दीवान सिंह रावत, सोनू गोयल, अवतार सिंह सैनी, लच्छीराम लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।