फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Message of de-addiction given at Vedanta Half Marathon

Noida News: वेदांता हाफ मैराथन में दिया नशामुक्ति का संदेश

Sun, 12 Oct 2025 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
Message of de-addiction given at Vedanta Half Marathon
नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित वेदांता हाफ मैराथन 2025 में हिस्सा लिया। जवानों ने मैराथन में हिस्सा लेकर युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ महानिदेशक सोनाली मिश्रा के निर्देशन में आरपीएफ के 26 कर्मियों की टीम ने आयोजन में भाग लिया। टीम का नेतृत्व उत्तरी रेलवे आईजी कमलजोत बरार द्वारा किया गया। इस वर्ष आरपीएफ दल की थीम “ऑपरेशन नार्कोस: आरपीएफ बनाम मादक पदार्थ तस्करी” थी। इस थीम के माध्यम से बल ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों में भागीदारी के जरिए आरपीएफ न केवल अपने कर्मियों में शारीरिक फिटनेस और अनुशासन की भावना को मजबूत करता है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रीय उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्शाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed