फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Meritorious students were honored

Noida News: मेधावी विद्यार्थी सम्मानित हुए

Fri, 16 Oct 2026 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्कॉलर बैज समारोह आयोजित किया गया। इसमें कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं में श्रेयशी झा ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। आराध्या गुप्ता और अनन्या जैन 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, जबकि सम्यक जैन 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा बारहवीं में श्रेयश श्रीवास्तव विद्यालय टॉपर रहे। उन्होंने जेईई में सफलता हासिल कर एनआईटी हमीरपुर में प्रवेश पाया। अनुष्का दुबे दूसरे और संदर्भ जैन तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या मंजू वर्मा ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. शैलजा डोनेमपुडी, अब्दुल्लाह अहमद, कपिल नागर, डॉ. अर्येन्द्र प्रताप सिंह और निश्चल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed