फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mercedes caught fire, driver saved his life by jumping

मर्सिडीज में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 14 Mar 2022 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mercedes caught fire, driver saved his life by jumping
क्षतिग्रस्त मर्सि​डीज कार। संवाद - फोटो : Grnoida
दनकौर। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में बने फार्मूला-वन के ट्रैक पर रविवार को रेस लगाने जा रहे दिल्ली निवासी युवक की एक करोड़ रुपये की कार में स्पोर्ट्स सिटी में अचानक आग लग गई। पहले कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और लपटें निकलने लगीं। चालक की तरफ का दरवाजा नहीं खुलने पर युवक ने किसी तरह दूसरी तरफ से बाहर कूदकर जान बचाई। इसके बाद दमकल की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, फार्मूला वन ट्रैक पर रेस के लिए हर रविवार को नोएडा और दिल्ली समेत अन्य शहरों के युवक महंगी बाइक व कार लेकर आते हैं। इस रविवार भी रेस के लिए बदरपुर, दिल्ली निवासी निखिल मर्सिडीज लेकर आए थे। निखिल ने बताया कि जब वह स्पोर्ट्स सिटी के अंदर गोलचक्कर के पास पहुंचा तो अचानक कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद इंजन से धुआं व लपटें उठने लगीं। उसने बाहर निकलने के लिए चालक की तरफ वाला दरवाजा खोलना चाहा जो नहीं खुला। आग बढ़ती देखकर उसने दूसरी साइड वाले दरवाजे से कूदकर जान बचाई। दस दिन पहले ही रेसिंग के लिए उसने एक करोड़ रुपये की कार खरीदी थी। वहीं, कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि स्पोर्ट्स सिटी के अंदर हादसे की मौखिक सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed