फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mentally disturbed youth commits suicide by hanging himself

Noida News: मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 10 Feb 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed youth commits suicide by hanging himself
सुसाइड नोट में मानसिक रूप परेशान होने की बात लिखी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। तुगलपुर गांव में किराये पर रहने वाले एक युवक ने मंगलवार सुबह कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से अलीगढ़ अंकुश (19) अपने बड़े भाई संदीप के साथ तुगलपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। उसका भाई संदीप और मृतक दोनों शारदा विश्वविद्यालय में हेल्पर का काम करते थे। मंगलवार सुबह भाई ड्यूटी पर गया था। जबकि अंकुश ने जल्द ड्यूटी पर आने की बात कही थी। सुबह 11 बजे संदीप को पड़ोसियों के माध्यम से सूचना मिली की अंकुश ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच अधिकारी तेजवीर सिंह का कहना है कि युवक पिछले वह कुछ दिनों से दिमागी रूप से परेशान था। उसने सुसाइड नोट में भी यही बात लिखी है। मृतक के भाई ने बताया कि उसका इलाज भी चल रहा था। परिजन ने मामले में कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed