फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   men attack on women

Noida News: शराब के नशे में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

Sun, 05 Apr 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
men attack on women
शराब के नशे में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन

-बिसरख कोतवाली क्षेत्र में दो मार्च को रोजा जलालपुर गांव की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया। जिसमें वो घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मूलरूप से संभल के चाचू नागल गांव निवासी पीड़िता प्रवेश अपने पति के साथ रोजा जलालपुर गांव में किराये पर रहती है। उनका आरोप है कि दो मार्च की शाम करीब 8 बजे उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और नशे की हालत में गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से पेट पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गई। उसने अस्पताल में इलाज कराया। इलाज के बाद पीड़िता ने शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी शराब पीकर घर आता था। इस बात का पत्नी विरोध करती थी। घटना के समय भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed