फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Memorandum submitted to the CM opposing the construction of the hockey stadium.

Noida News: हॉकी स्टेडियम निर्माण के विरोध में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 11 Jun 2026 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the CM opposing the construction of the hockey stadium.
- ज्ञापन में की ग्रेनो के सेक्टर-37 के जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को मूल स्वरूप में बनाए रखने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-37 स्थित क्षेत्रीय खेल परिसर (जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में प्रस्तावित हॉकी स्टेडियम निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों और खिलाड़ियों ने विरोध जताया है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को संबोधित ज्ञापन भेजकर स्टेडियम को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने और मौजूदा खेल परिसर को उसके मूल स्वरूप में बनाए रखने की मांग की है।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि सेक्टर-37 स्थित यह खेल परिसर पिछले डेढ़ दशक से क्षेत्र के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खेल, व्यायाम और स्वास्थ्य गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग क्रिकेट, फुटबॉल, दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद सहित विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक तैयारी करने वाले अभ्यर्थी भी इस मैदान का उपयोग करते हैं। उनके अनुसार 7 जून को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा यहां विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था। इसके बाद से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। सतेंद्र नागर कहना है कि स्टेडियम बनने पर मैदान का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा हॉकी गतिविधियों के लिए आरक्षित हो जाएगा, जिससे आम लोगों की पहुंच सीमित हो सकती है। प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक युवाओं ने भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस भर्ती परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। इसके अलावा यह परिसर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए योग, प्राणायाम, ध्यान और मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक का प्रमुख केंद्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed