फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Medals won in karate competition

कराटे प्रतियोगिता में जीते पदक

Tue, 28 Dec 2021 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Medals won in karate competition
नूंह। इंडरी खंड के गांव मानुवास में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में नूंह खंड के गांव कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने 12 मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जूडो एसोसिएशन क्लब द्वारा एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिले की दर्जनों टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने कोच मनोज पंवार की देखरेख में यस, तरुण, युवराज, खुशवंत मोहम्मद तनवीद, जतिन, सेल्वी, रिहान, त्रिलोक ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
विज्ञापन

वहीं, विशाल और कुलश्रेष्ठ ने 2 सिल्वर पदकों पर अपना कब्जा किया। राजीव ने एक कांस्य पदक जीत अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस मौके पर कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन दीपक साहू ने बताया कि उनके स्कूल में बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए वह लंबे समय से प्रयासरत है। स्पेशल कोच के माध्यम से छात्रा छात्राओं को खेलों में आगे लाने के लिए कोशिश कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में नूंह जिले की खेल प्रतिभाएं देश विदेशों में जिले के नाम को रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि उनकी स्कूल के विद्यार्थी आने वाली 15 जनवरी को प्रदेश स्तर पर कुरूक्षेत्र में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उनकी पूरी उम्मीद है कि सभी टीम के खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर जिले के नाम को रोशन करेंगे। वहीं छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने भी अपनी खुशी प्रकट की। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया ने कहा कि खेलों में आज युवाओं का भविष्य उज्जवल है कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन दीपक साहू व उनके स्कूल के छात्र छात्राएं बधाई के पात्र है जोकि एक प्रतियोगिता में इतने पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed