{"_id":"673af7a8898138afc204fbff","slug":"meat-from-west-bengal-was-sent-to-africa-and-gulf-countries-2024-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अफ्रीका और खाड़ी देशों में भेजते था बंगाल से आया मांस...कोल्ड स्टोर के अन्य चैंबर में रखा जाता था ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अफ्रीका और खाड़ी देशों में भेजते था बंगाल से आया मांस...कोल्ड स्टोर के अन्य चैंबर में रखा जाता था ये सामान
Mon, 18 Nov 2024 02:22 PM IST
शाहरुख खान
मोहम्मद बिलाल, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
मोहम्मद बिलाल, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:22 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में एक कंटेनर और कोल्ड स्टोरेज से मांस की तस्करी के आरोप में पुलिस ने रविवार को मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। कोल्ड स्टोरेज को सील कर कंटेनर में मिले 185 टन मांस को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के कोल्ड स्टोरेज से अफ्रीका महाद्वीप के साथ खाड़ी देशों में मांस भेजा जाता है। पैकिंग में जो मांस मिला है, उस पर हूर परी लिखा है। कोल्ड स्टोरेज करीब पांच से छह एकड़ में फैला है जिसमें खाद्य सामग्रियों को रखने के लिए करीब सात चैंबर बने हैं।
अलग-अलग चैंबर में मक्खन, दूध, फल, सब्जी, आदि सामान रखा है। मांस मिलने के बाद पुलिस की ओर से कोल्ड स्टोरेज के लाइसेंस को रद्द करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। पुलिस जांच में पता चला कि खुर्शिदुन नबी ने कोल्ड स्टोरेज में चैंबर किराये पर लिया है।
वह प. बंगाल के अलग-अलग जिलों से मांस मंगाता था। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बंगाल सहित अलग-अलग राज्यों से भैंस का पैकिंग मांस मंगाता है। उसे अफ्रीका महादीप के देश कांगो, नाइजीरिया, सूडान, मोरक्को, युगांडा, सोमालिया आदि देशों में भेजा जाता था।
विज्ञापन
इसके अलावा खाड़ी देश बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मांस भेजने की बात सामने आई है। जांच में पता चला है कि आरोपी खुर्शिदुन नबी करीब एक साल से कोल्ड स्टोरेज किराये पर लेकर मांस एक्सपोर्ट का काम कर रहा था। बंगाल से यह मांस रेफ्रिजरेटर ट्रक में लाया जाता था। उसके बाद ट्रेन फिर हवाई व समुद्री मार्ग से इसे विदेश भेजा जाता था।

मांस तस्करी में कोल्ड स्टोरेज मालिक समेत पांच गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, दादरी कोतवाली इलाके में एक कंटेनर और कोल्ड स्टोरेज से मांस की तस्करी के आरोप में पुलिस ने रविवार को मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। कोल्ड स्टोरेज को सील कर कंटेनर में मिले 185 टन मांस को नष्ट कराया गया। इसकी कीमत चार करोड़ रुपये बताई गई है। नौ नवंबर को लुहारली टोल पर पश्चिम बंगाल से आ रहे ट्रक को गोरक्षकों ने रोककर उसमें मांस होने की सूचना दी थी। पुलिस ने ट्रक को सील कर मांस का नमूना जांच के लिए मथुरा स्थित प्रयोगशाला भेजा। यह मांस बिसाहड़ा रोड दादरी स्थित एसपीजे कोल्ड स्टोरेज से ले जाया रहा था।

इसके बाद गोरक्षकों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज में रखे मांस के नमूने भी जांच के लिए मथुरा भेजे। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि वे गोमांस थे। इसके बाद, पुलिस ने 185 टन मांस को नष्ट करा दिया। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मालिक पूरन जोशी, मीट निर्यात निदेशक खुर्शिदुन नबी, प्रबंधक अक्षय सक्सेना, ट्रक चालक शिवशंकर व परिचालक सचिन को गिरफ्तार किया है।