{"_id":"68cf0d1509a02a03630b0814","slug":"mdda-seals-eight-illegal-constructions-na-news-c-5-1-drn1046-793689-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एमडीडीए ने आठ अवैध निर्माण किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
जीवनगढ़ में अवेध निर्माण सील करती एमडीडीए की टीम। स्रोत : विभाग
- फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।
Link Copied
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पछवादून क्षेत्र में अवैध निर्माण पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। पांच एई और 20 जेई की टीम ने क्षेत्र में आठ व्यावसायिक भवनों को सील किया। हरबर्टपुर में पांच बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को पछवादून क्षेत्र में लगातार अवैध निर्माण और प्लॉटिंग की शिकायत मिल रही थी। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार भी अवैध निर्माण के संबंध में कार्रवाई के लिए प्राधिकरण को पत्र लिख रहे थे।एमडीडीए उपाध्यक्ष ने क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई के लिए सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, शैलेंद्र सिंह, विजय सिंह, निशांत कुकरेती और सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पांच टीम गठित की। प्रत्येक टीम में चार-चार जेई को शामिल किया। टीम ने शनिवार को हरबर्टपुर में पांच बीघा भूमि पर अवैध रूप से किए जा रहे अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। टीम ने हरबर्टपुर में अमर सिंह, बाबूगढ़ में भरत सिंह, विकासनगर की देहरादून रोड पर नीरज गुप्ता, मनोज कुमार, तेलपुर में राम शाह, जीवनगढ़ में रविंद्र चौहान, जीवनगढ़ में ही साहिल, आशू, आशिक, सेलाकुई के बहादुरपुर में सुनील थापा का अवैध व्यावसायिक निर्माण सील कर दिया। साहिल, आशू और आशिक ने संयुक्त रूप से अवैध निर्माण किया था। टीम ने पछवादून में क्षेत्र में आठ निर्माण को सील किया, वहीं एक भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। टीम ने निर्माण स्थलों से सील हटाने या निर्माण कार्य शुरू करने की स्थिति में निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजर को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।