{"_id":"5e596d228ebc3ef3af4989b2","slug":"mci-team-inspect-jims-s-document-noida-news-noi4953046194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीआई की टीम ने खंगाले जिम्स के दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीआई की टीम ने खंगाले जिम्स के दस्तावेज
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मेडिकल कॉलेज के दूसरे सत्र की मान्यता की जांच के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) पहुंची। अस्पताल पहुंची टीम ने विभिन्न दस्तावेज खंगाले साथ ही सर्जरी, मेडिसन, बाल रोग विभाग, गायनी, ईएनटी, नेत्र रोग विभाग, ओपीडी समेत अन्य विभागों का निरीक्षण किया।
जिम्स मेडिकल कॉलेज को पहले सत्र की 100 सीटों के लिए मान्यता मिल चुकी है। कुल 4 सत्रों की मान्यता एमसीआई से मिलनी है। प्रत्येक सत्र की मान्यता देने से पूर्व एमसीआई की टीम अस्पताल का निरीक्षण करेगी। इसी क्रम में एमसीआई के तीन अफसरों की टीम शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जिम्स अस्पताल पहुंच गई। शाम करीब 7 बजे तक टीम ने अस्पताल के प्रत्येक विभाग का दौरा किया। मौजूद उपकरणों और चिकित्सकों के बारे में जानकारी जुटाई। अस्पताल के मरीज और सुविधाओं से संबंधित सभी रिकॉर्ड टीम ने खंगाले। जिम्स में पहुंची एमसीआई की टीम अस्पताल पहुंचे मरीजों की राय ली। मरीजों से अस्पताल में चिकित्सकों, दवाओं और कर्मियों के रवैये की बारे में सवाल पूछे गए।
जिम्स मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के दूसरे सत्र के लिए एमसीआई के तीन अफसरों की टीम शुक्रवार को अस्पताल पहुंची। देर शाम तक टीम के सदस्य निरीक्षण करते रहे। - बिग्रेडियर डॉक्टर राकेश गुप्ता, निदेशक, जिम्स