फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MCD takes steps to relieve stray dogs

Noida News: लावारिस कुत्तों पर काबू पाने के लिए एमसीडी ने उठाया कदम

Wed, 23 Jul 2025 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
MCD takes steps to relieve stray dogs
स्थायी समिति अध्यक्ष ने गठित की उप-समिति, प्रत्येक जोन में बनेंगे शेल्टर होम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर काबू पाने के लिए एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने प्रत्येक जोन में शेल्टर होम स्थापित करने का कदम उठाया है। इसके अलावा उप-समिति का गठन भी किया है। यह समिति शेल्टर होम की स्थापना से लेकर संचालन तक की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी।
सत्या शर्मा बताया कि उप-समिति को एक माह के भीतर रिपोर्ट स्थायी समिति को सौंपेगी जिसमें उपयुक्त स्थान तय करने, आवश्यक संसाधनों का मूल्यांकन, बजट निर्धारण, विशेषज्ञ संस्थाओं से समन्वय और संचालन मॉडल जैसे अहम बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। यह पहल केवल पशु कल्याण तक सीमित नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य दिल्लीवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ व सुदृढ़ नागरिक वातावरण प्रदान करना भी है। उप-समिति में पार्षदों के साथ पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

स्थायी समिति के उपाध्यक्ष सुंदर सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया है जबकि पार्षद नीमा भगत, शिखा भारद्वाज, राजपाल सिंह, पंकज लूथरा व प्रवीण कुमार सदस्य होंगे। पार्षद योगेश वर्म विशेष आमंत्रित सदस्य, अतिरिक्त आयुक्त (पशु चिकित्सा सेवाएं) सदस्य और निदेशक (पशु चिकित्सा सेवाएं) सदस्य सचिव होंगे। स्थायी समिति की पिछली बैठक में लावारिस कुत्तों की समस्या को विशेष रूप से उठाया गया था जिसमें कई पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में लगातार मिल रही शिकायतों का हवाला दिया। इसके बाद समिति ने सर्वसम्मति से उप-समिति के गठन का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article