{"_id":"6ab68c0ecec44fb35a0e708f","slug":"maycha-and-parsaul-dominate-regional-kabaddi-noida-news-c-23-1-lko1064-107184-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्षेत्रीय कबड्डी में मायचा और परसौल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्षेत्रीय कबड्डी में मायचा और परसौल का दबदबा
विज्ञापन
-अंडर-19 में मायचा ने कासना को 33-28 से हराया, अंडर-17 में परसौल की टीम बनी विजेता
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी क्षेत्र के मायचा गांव स्थित श्री जवाहर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दनकौर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के छह विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में दमखम दिखाया।
प्रधानाचार्य राकेश त्यागी ने बताया कि अंडर-19 फाइनल में श्री जवाहर इंटर कॉलेज मायचा ने अमीचंद इंटर कॉलेज कासना को 33-28 से हराकर खिताब जीता। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। अंडर-17 फाइनल में किसान इंटर कॉलेज परसौल ने बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर को 25-21 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-14 वर्ग में श्री जवाहर इंटर कॉलेज मायचा की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता के दौरान दनकौर क्षेत्र प्रभारी महेश प्रताप सिंह, डॉ. एसपी सिंह करदम, हरेंद्र भाटी, पवन कुमार, अमरेंद्र सिंह और राजू भाटी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अभ्यास और खेल भावना के लिए प्रेरित किया।