{"_id":"608259f50149c721bc4047e9","slug":"mayawati-has-demanded-a-central-policy-for-uniformity-in-the-price-of-covid-19-vaccines","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीका: मायावती की मांग, कोविड-19 के टीकों की कीमतों में एकरूपता के लिए केंद्र बनाए राष्ट्रीय नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीका: मायावती की मांग, कोविड-19 के टीकों की कीमतों में एकरूपता के लिए केंद्र बनाए राष्ट्रीय नीति
Fri, 23 Apr 2021 10:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:54 AM IST
सार
देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की कीमत केन्द्र, राज्य सरकार और निजी अस्पतालों के लिए एक समान नहीं होकर इसकी कीमत अलग-अलग निर्धारित करने के मामले में भारत सरकार को दखल देने की जरूरत है।
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कोविड-19 रोधी टीकों की कीमतों में एकरूपता रखने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की।
मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया और कहा देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की कीमत केन्द्र, राज्य सरकार और निजी अस्पतालों के लिए एक समान नहीं होकर इसकी कीमत अलग-अलग निर्धारित करने के मामले में भारत सरकार को दखल देने की जरूरत है।
मायावती ने लिखा कि 'केन्द्र सरकार से इस संबंध में एकरूपता वाली राष्ट्रीय नीति बनाकर उसपर अमल करने की मांग है। साथ ही, देश के विभिन्न राज्यों व राजधानी दिल्ली के बड़े अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की कमी के मद्देनजर केंद्र ऑक्सीजन के औद्योगिक, वाणिज्यिक प्रयोग को रोककर अस्पतालों को इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र से जरूरी दवाओं की आपूर्ति की ओर भी विशेष ध्यान देने की मांग की है। गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये प्रति खुराक तथा निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक होगी।

1. देश में कोरोना वैक्सीन का दाम केन्द्र, राज्य सरकार व प्राइवेट अस्पतालों के लिए एक समान न होकर इसकी कीमत अलग-अलग निर्धारित करने के मामले में भारत सरकार को दखल देने की जरूरत। इस सम्बंध में एकस्पता वाली राष्ट्रीय नीति बनाकर उसपर अमल करने की बीएसपी की केन्द्र सरकार से माँग।1/2
— Mayawati (@Mayawati) April 23, 2021
2. साथ ही, देश के विभिन्न राज्यों व राजधानी दिल्ली के बड़े अस्पतालों में भी आक्सीजन की कमी के मद्देनजर केन्द्र आक्सीजन के औद्योगिक/कमर्शियल प्रयोग को रोककर इसकी सप्लाई अस्पतालों को सुनिश्चित करेे। इमरजेन्सी दवाओं आदि की आपूर्ति की ओर भी विशेष ध्यान देने की केन्द्र से माँग।2/2
— Mayawati (@Mayawati) April 23, 2021