{"_id":"61aa1eb34223c97faf4641fa","slug":"mayawati-attack-on-bjp-sp-congress-said-after-elections-party-forgot-promises-people-should-be-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: मायावती का विपक्षी दलों पर हमला, बोलीं- चुनाव के बाद भूल जाते हैं लोगों से किए वादे, जनता रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: मायावती का विपक्षी दलों पर हमला, बोलीं- चुनाव के बाद भूल जाते हैं लोगों से किए वादे, जनता रहें सतर्क
Fri, 03 Dec 2021 07:12 PM IST
सुशील कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:12 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा, सपा, कांग्रेस आदि के द्वारा प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है, जिनको सत्ता में आने के बाद अधिकांश भुला दिया जाता है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा किए जा रहे वादों पर बसपा सुप्रीमो ने निशाना साधा है। उन्होंने वादों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि चुनाव के समय तो कई वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में सभी भुला दिए जाते हैं।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि यूपी में खासकर भाजपा, सपा, कांग्रेस आदि के द्वारा प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है, जिनको सत्ता में आने के बाद अधिकांश भुला दिया जाता है। अभी तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे।
विज्ञापन
मायावती ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा और सपा जो वादे जनता से कर रही हैं, वे काम उन्होंने अपनी सरकार के रहते हुए क्यों नहीं किए? कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है, वे काम उन्होंने उन राज्यों में क्यों नहीं किए, जहां इनकी सरकारें हैं? यह भी सोचने की बात है।
विज्ञापन