फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Matches will be held on 9th under Asmita League

Noida News: अस्मिता लीग के तहत नौ को होंगे मुकाबले

Fri, 06 Mar 2026 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Matches will be held on 9th under Asmita League
ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से अस्मिता लीग का आयोजन किया जाएगा। खेल विभाग, विभिन्न खेल एसोसिएशन एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से होने वाले कार्यक्रम का आयोजन 9 मार्च को सुबह 8 बजे से होगा। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता होगी। अंडर-13, 13–18 वर्ष एवं 18 प्लस वर्ष आयु वर्ग में आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का आयोजन जिला खेल स्टेडियम, मलकपुर, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों के लिए बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो एवं रस्सा–कसी जैसे खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी mybharat.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed