{"_id":"68fe6b7fa96a5c9b210267d4","slug":"mastermind-lakhwinder-was-produced-in-court-by-the-stf-and-granted-eight-days-remand-for-questioning-na-news-c-36-1-amb1002-151947-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मास्टरमाइंड लखविंद्र को एसटीएफ ने कोर्ट में किया पेश, पूछताछ के लिए मिला आठ दिन का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मास्टरमाइंड लखविंद्र को एसटीएफ ने कोर्ट में किया पेश, पूछताछ के लिए मिला आठ दिन का रिमांड
Mon, 27 Oct 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
लॉरेंस गैंग के जुड़े लखविंद्र उर्फ लाखा को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती हुई अंबाला एसटीए
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के साथी कैथल के तितरम गांव निवासी लखविंद्र उर्फ लाखा को अंबाला एसटीएफ ने रविवार को अंबाला में जेएमआईसी अक्षय अरोड़ा की कोर्ट नंबर 22 में पेश कर आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी 2022 को डंकी रूट के जरिये पुर्तगाल से अमेरिका गया था तभी से वह अनमोल लॉरेंस संग रहकर अपराध की दुनिया में सक्रिय था। लखविंद्र पर 2023 में अंबाला के मौजूदा जिप अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाना के घर पर गोलियां चलाने व जबरन वसूली का मामला दर्ज था। इसके अलावा यमुनानगर, गोहाना, रोहतक, कैथल में इसी तरह के पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी को अमेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद 25 अक्तूबर को उसे सीबीआई की मदद से अमेरिका से भारत लाया गया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर अंबाला एसटीएफ को आरोपी को सुपुर्द कर दिया गया था।
वसूली की नीयत से घर के बाहर चलवाईं थीं गोलियां, लखविंद्र था मास्टरमाइंड
27 अप्रैल 2023 को सेक्टर-10 निवासी मौजूदा जिला परिषद अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाना के घर पर सुबह दो गोलियां चलवाईं थी। उस समय मक्खन सिंह लबाना जिला परिषद के सदस्य व आम आदमी पार्टी के नेता के नेता थे। लबाना के बेटे मनप्रीत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अंबाला एटीएफ ने कार्रवाई करते हुए अभी तक इस मामले में घर पर स्पलेंडर बाइक पर गोली चलाने वाले दो शूटर शाहाबाद के माजरी मोहल्ला निवासी साहिल खरोड व कृष्ण कुमार उर्फ लवली उर्फ लभु सहित रेकी करने वाले अंबाला सिटी प्रेम नगर निवासी विशाल भाटिया व सिटी के काजीवाड़ा मोहल्ला निवासी चिराग को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा शूटर उपलब्ध करवाने वाले सिटी के शक्ति नगर निवासी विक्की गर्ग उर्फ लाला व असलहा उपलब्ध करवाने वाले सिटी के बलदेव नगर निवासी अनुज व उत्तर प्रदेश के शशांक पांडे को काबू किया था। पूछताछ में सभी ने लखविंद्र उर्फ लाखा को गोलीकांड का मास्टरमाइंड बताया था।
अंबाला एसटीएफ ने 2024 में जारी करवाया था रेड कॉर्नर नोटिस
27 अप्रैल 2023 को अंबाला में हुए गोलीकांड मामले में ही एसटीएफ अंबाला ने विदेश में बैठे लखविंद्र का नाम सामने आने के बाद पकड़ने की प्रक्रिया शुरू करवाई थी। लखविंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए 26 अक्तूबर 2024 को इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था। अमेरिका में एफबीआई ने इसी आधार पर लखविंद्र उर्फ लाखा को छह माह पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तभी से लखविंद्र को भारत लाने की कागजी प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन
एसटीएफ को मिली कामयाबी
एसटीएफ हरियाणा पहले भी थाईलैंड, यूएई और कंबोडिया आदि से गैंगस्टर को जबरन भारत ला चुकी है लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका से पहली बार किसी अपराधी को लाया गया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लखविंद्र सिंह लाखा को अमेरिका से लाने के बाद टीम के रास्ते खुल चुके हैं। ऐसे में अन्य विदेशों में छिपकर अपराध करने वालों पर शिकंजा और बढ़ गया है। करीब छह माह पहले अमेरिका में गिरफ्तार हुए लखविंद्र को भारत लगाने की प्रक्रिया चल रही थी। एसटीएफ हरियाणा ने 2025 में गिरोह से संबंधित 220 से ज्यादा गिरफ्तारियां की है। यही कारण है कि राज्य में जबरन वसूली की कॉल की संख्या में भी भारी गिरावट देखी गई है। 2025 में यह घटकर 109 रह गई, जबकि 2024 में इसी अवधि में 160 मामले दर्ज किए गए थे।
लखविंद्र उर्फ लाखा पर हरियाणा में चार और मामले दर्ज
- पहला मामला : 14 फरवरी 2023 को सिटी थाना गोहाना में एफआईआर नंबर 85/2023 दर्ज हुआ था। धारा 384 व 506 आईपीसी के तहत जबरन वसूली व धमकी देने के आरोप लगे थे। लखविंद्र ने एक व्यक्ति को धमकाकर रुपये मांगने की कोशिश की थी।
- दूसरा मामला : 21 मार्च 2023 को रोहतक के महम थाने में एफआईआर नंबर 106/2023 दर्ज हुई थी। धारा 384, 387, 506 व 120-बी आईपीसी लगाई गई थी, इसमें लखविंद्र पर गैंग के साथ मिलकर साजिश रचने, उगाही करने व न से मारने की धमकी देने का आरोप है।
- तीसरा मामला : 22 मार्च 2023 को यमुनानगर सिटी थाने में व्यापारी को धमकाने का मामला एफआईआर नंबर 221/2023 के तहत दर्ज हुआ था। इसमें लखविंद्र पर धारा 387, 506 आईपीसी के तहत कार्रवाई हुई थी कि आरोपी ने फोन पर एक व्यापारी को धमकाया व रुपये न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने के बारे में चेताया था।
- चौथा मामला : 29 मार्च 2023 को कैथल सदर थाना में एफआईआर 93/2023 के तहत दर्ज हुआ था, इसमें लखविंद्र पर धारा 387 आईपीसी के तहत हत्या की धमकी देकर उगाही का प्रयास करने के आरोप लगे थे।
लॉरेंस गैंग से जुड़े लखविंद्र उर्फ लाखा को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आठ दिन का रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी के जरिये गैंग से जुड़े अन्य साथियों को काबू किया जाएगा।
- अमन कुमार, इंस्पेक्टर, एसटीएफ अंबाला