फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Massive fire in paper mill, loss of two crores

पेपर मिल में लगी भीषण आग, दो करोड़ का नुकसान

Sun, 29 Aug 2021 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in paper mill, loss of two crores
ग्रेटर नोएडा के कासना औद्योगिक क्षेत्र साइट-5 स्थित पेपर मिल में लगी भीषण आग। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र साइट-5 स्थित आरएस पेपर मिल में शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे भीषण आग गई। लगभग पौने तीन बजे सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

मिल में कागज के बड़े-बड़े सैकड़ों रोल थे। इनमें लगी आग काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आगजनी में दो करोड़ रुपये से ज्यादा की क्षति का अनुमान है। हालांकि, आगजनी कोई व्यक्ति झुलसा नहीं है। सीएफओ अरुण कुमार सिंह और एफएसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पाई सेक्टर निवासी ऋषि चावला की पेपर मिल है। यहां कागज से बनने वाले उत्पाद भी बनते हैं।
विज्ञापन

रात लगभग दो बजे मिल में आग लग गई। उस दौरान काम नहीं चल रहा था। ऐसे में कर्मचारी नहीं थे। 12 दमकल की गाड़ियां और दमकल व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। विकराल आग को बुुझाने के प्रयास में दमकल वाहन पानी खत्म होने पर वापस लौटते और फिर पानी लाकर आग बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है, लेकिन शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आगजनी के दौरान आसपास की फैक्ट्रियों से भी सामान निकलवाया गया। वहीं, मिल संचालक ऋषि चावला ने बताया कि आगजनी का कारण पता नहीं चल पाया है। नुकसान का अभी सही अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन क्षति दो करोड़ रुपये से अधिक हुई है।
बुझाने के बाद भी पेपर रोल में सुलग जाती थी आग
पेपर मिल में कच्चे माल के अलावा तैयार बड़े-बड़े रोल रखे थे। इन रोल में दमकलकर्मी आग बुझा देते, लेकिन कुछ देर बाद पहले रोल में धुआं उठता और फिर लपटें दिखाईं देने लगतीं। इस कारण मशीन वाहन से रोल को बाहर निकला गया।
टीनशेड गिरने से दूभर हुआ आग पर काबू पाना
दमकल अधिकारियों ने बताया कि भीषण आग होने के कारण मिल के ऊपर लगा टीनशेड नीचे गिर गया था। इससे आग पर काबू पाना और मुश्किल हो गया। आग तक पानी नहीं पहुंचने के कारण काफी दिक्कत हुई।

पड़ोसी फैक्ट्री के अधिकारी-कर्मचारी भी जुटे
पेपर मिल के बराबर ही एक फेब्रिकेशन की फैैक्ट्री है। रात में इसमें काम चल रहा था। आग लगते ही फैक्ट्री के लगभग 20 अधिकारी व कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। उन्होंने अपनी फैक्ट्री के हाईडेंट का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed