{"_id":"6a9707da90c889e77d0fd149","slug":"massive-fire-at-shoe-manufacturing-company-in-noida-flames-erupted-from-third-floor-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में जूते बनाने वाली कंपनी में भीषण आग: तीसरी मंजिल से शुरू हुई लपटें, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में जूते बनाने वाली कंपनी में भीषण आग: तीसरी मंजिल से शुरू हुई लपटें, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Tue, 01 Sep 2026 10:44 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:44 PM IST
सार
नोएडा सेक्टर-63 में मंगलवार रात जूते बनाने वाली कंपनी की चार मंजिला इमारत में आग लग गई। आग तीसरी मंजिल से शुरू होकर अन्य हिस्सों तक पहुंच गई। कंपनी बंद होने से कोई कर्मचारी अंदर नहीं था। दमकल की छह गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-63 में कंपनी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर-63 स्थित जूते बनाने वाली कंपनी में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। आग चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल से शुरू हुई और देखते ही देखते अन्य हिस्सों तक फैल गई। घटना के समय कंपनी बंद थी, इसलिए अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब छह दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि मंगलवार रात कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की छह गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। आग सबसे पहले तीसरी मंजिल पर लगी थी। इसके बाद आग ने इमारत के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन
आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास की कंपनियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की कंपनियों तक फैलने से रोकने के लिए लगातार पानी की बौछार की। इससे आसपास स्थित कंपनियां आग की चपेट में आने से बच गईं।
विज्ञापन
सीएफओ के मुताबिक, हादसे के समय कंपनी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस कारण आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग की टीम कारणों की जांच कर रही है। कंपनी में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी किया जा रहा है।