{"_id":"6ab29924e7e1b20c630b8046","slug":"mass-outreach-across-villages-for-the-grand-conference-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-10757-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रजापति महासम्मेलन के लिए गांव-गांव जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रजापति महासम्मेलन के लिए गांव-गांव जनसंपर्क
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। बिलासपुर स्थित भीमन फार्महाउस में 27 सितंबर को होने वाले प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फोरम के अध्यक्ष व संयोजक राजेंद्र आर्य प्रजापति ने समाज के लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील की।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य क्षेत्र के गांवों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। टीम ने दनकौर क्षेत्र के कनारसी, तालडा, झालडा, चचुला, हतेवा, नवादा, बागपुर और रामपुर सलेमपुर समेत कई गांवों का दौरा कर बैठकें कीं और लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र आर्य प्रजापति ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना और उन्हें जागरूक करना है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, शिक्षाविदों, चिकित्सकों और गणमान्य लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। इस दौरान पन्ना लाल प्रजापति, सुरेश प्रजापति, बच्चन प्रजापति, रामभूल प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, जगमाल प्रजापति और सब्बू प्रजापति मौजूद रहे।