फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Married woman dies after consuming poison under suspicious circumstances, dowry death alleged

Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 13 Sep 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 13 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after consuming poison under suspicious circumstances, dowry death alleged
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव भारी दीनदारपुर में विवाहिता खुशी (28) पत्नी सचिन कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने मृतका का अंतिम संस्कार करने जा रहे ससुराल पक्ष के लोगों को रोक दिया। शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को खुशी को जहरीला पदार्थ खाने के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने गंगोह स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर शमशान घाट जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर मायका पक्ष के लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने रास्ते से ही शव को कब्जे में ले लिया। खुशी के पिता किशोर कुमार निवासी गांव बुटराड़ा थाना बाबरी जिला शामली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी खुशी की शादी चार वर्ष पूर्व भारी गांव में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे कम दहेज का ताना देते हुए परेशान करते थे। शुक्रवार को खुशी के पति सचिन, सास, जेठ, जेठानी, देवर तथा देवरानी ने कम दहेज लाने पर उसकी पुत्री खुशी को जहर देकर मार दिया।

घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। अभी ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ कर भाग गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed