फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Married woman commits suicide by hanging herself after talking to husband on phone

Noida News: पति से फोन पर बात के बाद विवाहिता ने फंदे पर झूलकर दी जान

Sun, 05 Oct 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself after talking to husband on phone
घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के भमौरा गांव में विवाहिता ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसका थोड़ी देर पहले ही मुंबई रह रहे पति से फोन पर बात हुई। इसके बाद अचानक उसने यह कदम उठा लिया। सुबह बेटी नींद से जगी तो वह फंदे पर झूलती मिली। कोतवाली के भमौरा गांव निवासी अनिल कनौजिया मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी काजल (28) व चार साल की बेटी गुड़िया के साथ परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात सभी लोग खाना-पीना खाकर सोने चले गए। रात में विवाहिता काजल अपनी बेटी के साथ कमरे में सोने चली गई। रात में उसने पति के साथ फोन पर बात की। बताया जा रहा है कि फोन पर हुई बात के बाद ही विवाहिता ने कमरे में पंखे व दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। सुबह उसकी बेटी गुड़िया की आंख खुली तो वह रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इधर घटना की जानकारी होते ही मृतका के पिता सुरेरी जौनपुर निवासी भोला कनौजिया भी अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे। औराई थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने बताया कि मृतका के पिता ने लिखित बयान में बेटी के फंदे लगाने की बात स्वीकार की। पति से फोन पर क्या बातचीत हुई थी, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। मृतका के पिता भोला कनौजिया ने अपनी चार वर्षीय नतिनी गुड़िया के जीवन-यापन और भविष्य की सुरक्षा को लेकर 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की मांग की। इस पर परिवार के सदस्यों ने सहमति जताई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed