फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   marpeet in petrol pump

Noida News: पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 21 Oct 2025 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
marpeet in petrol pump
पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

नोएडा। उधार देने से मना करने पर बाइक सवार युवक और उसके साथियों ने पेट्रोल पंप पर कर्मचारी की डंडे से पिटाई कर दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मारपीट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-49 थानाक्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार रात एक युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए आया। उसने पेट्रोल डलवाने के बाद वहां मौजूद कर्मचारी से कहा कि वह पैसे बाद में देगा। इस पर कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इसके बाद युवक अपने साथियों को बुला लिया और तीनों ने मिलकर कर्मचारी से मारपीट कर दी। मंगलवार सुबह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले में दो आरोपी प्रदीप, शुभम राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed